दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चे का विषय बन रहे है। अब हाल ही में खबर आ रहे है कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बात को जानने में आपको और हैरान होगी कि ये शादी आम शादी नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि बेजोस अंतरिक्ष में शादी कर सकते हैं। अब इस खबर ने सभी लोगों के बीच खूब सुर्खिया बटोरी है।

अगर वो ऐसा करते है तो वो इसके साथ ही वह अंतरिक्ष में शादी करने वाले दुनिया के पहले शख्स बन जाएंगे। आपको बता दे उनकी भावी पत्नी एमी-पुरस्कार विजेता पत्रकार और हेलीकॉप्टर पायलट लॉरेन सांचेज़ हैं। लॉरेन अपने इंस्टाग्राम पर बेजोस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। दोनों की सगाई की घोषणा तब की गई जब वे समंदर में यॉट पर वीकेंड एन्जॉय कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 53 साल के सांचेज और 59 साल के बेजोस के रिलेशनशिप की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। जब दोनों की तस्वीरें सामने आईं तो उन्होंने सांचेज की उंगली में हीरे की अंगूठी दिखाई। अब उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि दोनों अंतरिक्ष में शादी करने वाले पहले कपल बन सकते हैं। बेजोस की बात करें तो वह पहले भी अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं।

साल 2021 में उन्होंने अमेरिका के वेस्ट टेक्सास के रेगिस्तानी इलाके से अपनी कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। वह करीब 10 मिनट तक बाहरी अंतरिक्ष में रहे, जिसके बाद उनका कैप्सूल वापस पृथ्वी पर लौट आया। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस सफर में 5.5 अरब डॉलर यानी कम से कम 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए। बेजोस के साथ तीन और लोग भी थे।

उनमें से एक उसका भाई मार्क था, दूसरा विमानन विशेषज्ञ वैली फंक था। जबकि तीसरी सीट के टिकट की नीलामी हुई।आपको बता दे कि लॉरेन और सांचेज के रिश्ते के बारे में दुनिया को 2019 में पता चला था। इसी साल उन्होंने अपनी पहली पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दे दिया था। चार साल बाद उन्होंने सगाई कर ली।


Download Android App
Download iOS App



