Delhi Is Boring tweet Debate: सोशल मीडिया का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं तो कुछ लोग इसका इस्तेमाल अपनी वीडियो शेयर करने के लिए करते हैं तो कुछ इसका यूज अपने तर्क देने के लिए देते हैं। अब एक्स पर एक महिला ने दिल्ली को लेकर अपना एक नजरिया शेयर किया, जिसके बाद तो लोगों के कमेंट्स की वहां लाइन ही लग गई। अब हो भी क्यों न जब कोई दिल्ली की बुराई करें तो दिल्ली वाले सब एक साथ आकर उसे प्रोटेक्ट करने में लग जाते हैं। अब ऐसा ही हुआ महिला की पोस्ट पर।

महिला ने दिल्ली को बताया बोरिंग
दरअसल, सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक @yukteaX एक्स हैंडल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली बहुत ही बोरिंग है (शायद अधिकांश भारतीय शहर?)। यहां न तो कोई झील है, और न ही पगडंडियां। वहीं, घूमने के लिए भी कोई सुंदर जगह नहीं है और हाइकिंग भी नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा टहलने के लिए भी यह जगह सेफ नहीं है। आगे महिला ने लिखा, दिल्ली में करने लायक एक ही एक्टिविटी है, आप बस यहां खा ही सकते हैं।

महिला ने डिलीट किया ट्विट
Delhi Is Boring tweet Debate:फिर क्या था जैस ही महिला ने दिल्ली की बुराई करते हुए पुल बांधें वैसे ही लोगों ने कमेंट्स कर-करके दिल्ली की अच्छाई में उससे ऊंचा पुल बना दिया। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और कुछ ही घंटों में इसे 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया। वहीं, लोगों के कमेंट्स की लगती लाइन को देख महिला ने अपना ट्वीट फिर डिलीट कर दिया था।

लोगों ने की दिल्ली की वाहवाही
एक रिपोर्ट से लिये गये लोगों के ट्विट्स के मुताबिक, एक यूजर कहा, आपके अंदर एक खोजकर्ता छिपा हुआ है बशर्ते आपके पास चलने के लिए अच्छे जूते हों। वहीं, एक यूजर ने लिखा, दिल्ली अपने इतिहास और वास्तुकला के लिए जानी जाती है और आपको कुछ दिखा ही नहीं। एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा क्या बात करती हैं आपको हाइकिंग के लिए जगह नहीं मिली। गाजीपुर लैंडफिल जाइए मैडम, खुशबू के साथ हाइकिंग भी जोरदार रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



