पूरी रात कैब में घूमने बाद महिला ने सड़क पर किया हंगामा, ड्राइवर पर लगाया ‘हैरेसमेंट’ का आरोप, जानें क्या है माजरा?

Summary :

ट्विटर पर महिला के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं और इन दोनों ही वीडियो में महिला कैब ड्राइवर को पैसे देने से इनकार करती नजर आ रही है और सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर रही है। पुलिस को भी लताड़ रही है।

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला बीच सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा करती दिखाई दे रही है। ये घटना गुरुग्राम की बताई जा रही है, जहां एक महिला ने पूरी रात कैब में सफर करने के बाद सुबह किराए देने को लेकर जमकर हंगामा किया। ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ये महिला दूसरे कैब ड्राइवरों के साथ भी ऐसा कर चुकी है।
इन दिनों ट्विटर पर एक महिला को दो वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहे है और इन दोनों की क्लिप में वो महिला कैब ड्राइवर को पैसे देने से इंकार करती दिखाई दे रही हैं। दोनों वीडियो में महिला सड़क पर किराया देने को लेकर ड्रामा करती दिखाई दे रही है और पैसे देने से इंकार करने के साथ-साथ कैब ड्राइवर पर संघीन आरोप भी लगा रही है। एक या दो नहीं बल्कि कई कैब ड्राइवरों को अपना किराया मांगने पर ये महिला सरेआम जलील कर चुकी है।

हाल ही में इस महिला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये महिला कैब ड्राइवर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाने की बात बोल रही है। वायरल क्लिप में ज्योति नाम की महिला को पुलिस और एक जर्नलिस्ट  से बहस करते भी देखा जा सकता है। पुलिस को फटकार लगाते हुए महिला वीडियो बनाने से मना करती है और कहती है कि “क्या मैं पागल हूं जो वीडियो बना रहे हो। पब्लिक को उकसा रहे हो।”
इतना ही नहीं जब महिला से उसके ऐसे सड़क पर हंगामे करने को लेकर एक जर्नलिस्ट ने सवाल पूछा तो इस महिला ने उसे भी जमकर खरी-खोटी सुना दी। वीडियो में आगे कैब ड्राइवर इरशाद ने बताया कि इस महिला ने रात 10 बजे कैब बुक की थी और रात से ही सुबह तक वो कैब में घूमती रही। जब सुबह 11 बजे महिला ने कैब छोड़ा तो उसका कुल किराया 2 हजार रूपये बना था। किराया सुनकर पहले तो उसने टालने की कोशिश की, थोड़ी देर में उसने देने से साफ इंकार कर दिया।

महिला के किराया देने से मना करने के बाद ड्राइवर ने पुलिस को बुलाया। जब पुलिस आई तो महिला उनसे भी बहस करने लगी। इस वीडियो के अलावा भी महिला का एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो दूसरे कैब ड्राइवर से भी पैसे देने को लेकर बहस करती दिख रही है। अपने  पुराने वीडियो में महिला कैब ड्राइवर को ‘फ्रॉड’ बताते हुए उस पर आरोप लगा रही है कि वो एक्सट्रा पैसे मांग रहा था और उल्टी-सीधी बातें कर रहा था।
दोनों एक जैसे वीडियो को देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला को गलत बताना शुरु कर दिया है और वायरल वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोग महिला को गलत बता रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये महिला अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रही है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि महिला को पुलिस ने अभी तक अरेस्ट किया है या नहीं।

Desk Team