प्यार कब और किससे हो जाए। इसे लेकर तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि प्यार सोच-समझकर नहीं होता है। ये बस हो जाता है जब होना होता है। धर्म और काम प्यार के लिए मायने नहीं रखते हैं इसलिए प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। वैसे तो आपने ना जाने कितनी लव-स्टोरी देखी और सुनी होगी। मगर आज हम आपको एक अनोखी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।
ये कहानी ब्राजील की है जहां महिला को उस शख्स से मोहब्बत हो गया जिसने उसका सामान चोरी किया था। ये अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कपल ने अपनी स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि फोन चोरी होने के साथ ही इनकी लव स्टोरी शुरु हुई थी। जिस लड़के ने फोन चुराया लड़की उसी को अपना दिल दे बैठी। चलिए जानते है प्यार की ये अनोखी कहानी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमैनुएला नाम की महिला ने ब्राजील में एक इवेंट के दौरान अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। महिला ने बताया कि एक बार सड़क पर चलते हुए उसका फोन चोरी हो गया था। वो शख्स जिसने मेरा फोन चुराया था, वहीं,बाद में मेरा बॉयफ्रेंड बन गया। वहीं लड़के ने बताया कि जब मैंने फोन पर उस लड़की की तस्वीर देखी, तो मैंने खुद से कहा ‘कितनी खूबसूरत लड़की है, और मुझे उसका फोन चुराने का पछतावा हुआ।”
Mais um Meme. Opine, por favor pic.twitter.com/lwNwOjbEjt
— Milton Neves (@Miltonneves) July 21, 2023
लड़के की बात सुनकर इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने मजाक करते हुए कहा, “तो क्या आपने उसका फोन चुराया और फिर उसका दिल?” इस पर चोर ने जवाब दिया, ‘बिल्कुल’। बताया जा रहा है कि कपल 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि महिला के घरवाले एक चोर को अपनी बेटी के पार्टनर के रूप में एक्सेप्ट कर पाएंगे।
प्यार की इस अजब-गजब कहानी को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं। इस कहानी को सुनकर जमकर अपने रिक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ब्राजील की ये कहानी किसी कॉमेडी से कम नहीं लेकिन ये बात तो साफ है कि आप प्यार से कुछ भी हासिल कर सकते हो। दूसरे यूजर ने बोला- यही प्यार की असली ताकत है। प्यार आपके स्वभाव को बदलने की ताकत रखता है। तो वहीं, कुछ लोगों का ये कहना है कि क्या एक चोर को लड़की की फैमली स्वीकार करेगी।