33 करोड़ में बिकी इस लड़की की आत्मा! खून से किए हस्ताक्षर, पढ़कर हिल जाएगा दिमाग

Summary :

Woman Sold Soul: हॉरर फिल्मों में आत्माओं के बारे में कई तरह की कहानियां मिलती हैं। फिल्मों में अक्सर लोगों को अपनी आत्मा बेचते हुए दिखाया जाता है, लेकिन अब ऐसा असल जिंदगी में भी हो रहा है। रूस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक लड़की ने 33 करोड़ रुपये में अपनी आत्मा बेच दी। Woman Sold Soul: इस शख्स ने खरीदी आत्मा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी हैरान हैं। एक महिला ने कथित तौर पर अपनी “आत्मा” बेचकर 40…

Woman Sold Soul: हॉरर फिल्मों में आत्माओं के बारे में कई तरह की कहानियां मिलती हैं। फिल्मों में अक्सर लोगों को अपनी आत्मा बेचते हुए दिखाया जाता है, लेकिन अब ऐसा असल जिंदगी में भी हो रहा है। रूस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक लड़की ने 33 करोड़ रुपये में अपनी आत्मा बेच दी।

Woman Sold Soul: इस शख्स ने खरीदी आत्मा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी हैरान हैं। एक महिला ने कथित तौर पर अपनी “आत्मा” बेचकर 40 लाख डॉलर यानी करीब 33 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब आप ये सोचेंगे कि ये आत्मा खरीदी किसने। खबरों के मुताबिक, दिमित्री नाम के एक शख्स ने रूसी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Vkontakte पर एक मज़ेदार पोस्ट डाली, जिसमें उसने लिखा कि वह आत्मा खरीदना चाहता है। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह मज़ाक है, लेकिन जल्द ही उसे आत्मा मिल गई ।

Woman Sold Soul
Woman Sold Soul

Blood Contract: खून से लिखा कॉन्ट्रैक्ट

करीना नाम की एक महिला ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। इतना ही नहीं इस खरीदारी का समझौता खून से हुआ। कॉन्ट्रैक्ट खून से लिखा गया और खून से ही उसपर हस्ताक्षर हुए। कुछ दिनों बाद, दिमित्री ने सोशल मीडिया पर इस खून से सने कॉन्ट्रैक्ट की एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा था, “मैंने अभी-अभी अपनी पहली आत्मा खरीदी है। इस कॉन्ट्रैक्ट पर खून से हस्ताक्षर किए गए हैं। मुझे डेवी जोन्स जैसा महसूस हो रहा है।”

Viral News: आत्मा बेचकर खीरदी लबूबू गुड़िया

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए, करीना ने कहा कि उन्हें अपनी आत्मा बेचने के अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि उन्हें लोगों की राय की परवाह नहीं है। उसने इतनी बड़ी रकम से लाबुबू गुड़ियों का एक सेट खरीद और प्रसिद्ध गायिका नादेज़्दा कादिशेवा के एक संगीत कार्यक्रम के टिकट खरीदे।

Woman Sold Soul
Woman Sold Soul

दूसरी ओर, दिमित्री का कहना है कि उन्होंने यह पोस्ट मजाक में किया था और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई इसे स्वीकार करेगी। अब उन्हें खुद भी नहीं पता कि वह अपनी खरीदी हुई आत्मा का क्या करेंगे। यह घटना किसी हॉरर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है। सोशल मीडिया पर लोग इसे पागलपन का नाम दे रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ़ पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

ये भी पढ़ें- पत्नी का गैर मर्दों के साथ चक्कर, पति ने बांधकर की पिटाई; खुद रहता है दूसरी बीवी संग, Video Viral

Neha Singh