अपना सपनों का घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए लोग अपनी मेहनत की कमाई जोड़कर एक घर खरीदते हैं। ऐसे में लोग जंगल और सुनसान जगहों में घर लेने से कतराते हैं। वहीं घर लेने से पहले लोग अच्छे से जांच पड़ताल करते हैं कि पड़ोसी कौन है? जहां घर ले रहे हैं उधर आस-पास में कैसी सुविधाएं आपके लिए मौजूद हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया का बिल्कुल एकांत घर है।

वैसे आपको इस बात को जानकर भी बेहद हैरानी होगी कि इस घर को खरीदने के लिए आपको कोई छोटी मोटी रकम नहीं बल्कि पूरे ढाई करोड़ रुपए चुकाने होंगे। जी हां, सही सुना आपने दरअसल इस घर की खासियत यह है कि ये आइलैंड में बना हुआ है। वहीं दुनिया के इस सबसे अकेले और महंगे घर में आपको सिर्फ एक बेडरूम ही मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया के इसी सबसे सूनसान घर के बारे में जहां पर आपको क्या क्या मिल सकता है।

आइलैंड पर है घर
मालूम हो, सबसे ज्यादा कीमत वाला ये घर अमेरिका के मेन में मौजूद वोहोआ बे में एक आइलैंड पर स्थित है। इस घरे के बारे में बताया गया है कि इसमें बस एक बेडरूम है। इसको दुनिया का सबसे तन्हा घर बताया गया है। वहीं घर के आसपास आपको कुछ भी दिखाई नहीं देगा। जो लोग अकेले में रहना पसंद करते है यह उनके लिए एकदम परफेक्ट है।

इतने करोड़ में बिक रहा है घर

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत $339,000 यानी भारतीय मुद्रा में करीब 2.58 करोड़ रखी गई है। Duck Ledges Island पर बने हुए इस अनोखा घर 1.5 एकड़ में फैला हुआ है। वहीं घर में केवल एक बेडरूम मिलेगा। इसके अलावा घर के आसपास कुछ भी नहीं है।

इस महंगे घर के आसपास रेत और पानी के अलावा दूर-दूर तक कुछ भी नहीं है। यहां घर तो दूर की बात यहां तो किसी इंसान तक का बसेरा नहीं है। वैसे एकांत रहने वाले लोगों के लिए ये घर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वहीं आइलैंड पर काफी बड़ी संख्या में सील देखे जाते हैं। वैसे यहां न तो कोई पेड़-पौधा ना ही सभ्यता का कोई निशान है।


Download Android App
Download iOS App



