खून की जांच कराने पर हमें रिजल्ट में खून के अलग अलग भागों के बारे में पढ़ने को मिलता है
उन्हीं में से एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है ‘ब्लड प्लेटलेट्स’
पर हमारे आम जीवन में क्या है इनका योगदा
दअरसल ये प्लेटलेट्स रक्तस्राव यानि खून को बहने से रोकते हैं
शरीर में कहीं भी कुछ कटने पर ये कोशिकाएं हरकत में आ जाती हैं और उस कट के ऊपर थक्का बना देती हैं
हमारे शरीर में अस्थि मज्जा यानी ‘बोन मेरो’ इन कोशिकाओं को बनाता है
एक स्वस्थ मनुष्य में इन प्लेटलेट्स की मात्रा आमूमन 150000 से 450000/माइक्रोलिटर के बीच होनी चाहिए
खून में प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने पर घाव भरने में ज्यादा समय लगता है व अनियंत्रित खून बहने का भी खतरा रहता है
लाल रक्त कोशिकाएं , सफ़ेद रक्त कोशिकाएं और प्लाविक यानि की प्लाज्मा, खून के अन्य अहम् भाग हैं
ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें



Download Android App
Download iOS App












