कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर दुनिया भर में जारी है। इस वायरस से अबतक विश्व में कुल 7 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।वहीँ , चीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 31 नये मामलों की पुष्टि हुयी है। जिसमें से 30 देश के बाहर से आये लोगों के है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि गांसु प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक स्थानीय नया मामला सामने आया।

आयोग के अनुसार रविवार को हुबेई प्रांत में चार मौतें हुयी और 17 नए संदिग्ध मामले सामने आये है ये सभी मामले देश के बाहर से आये लोगों के है। ठीक होने के बाद कल 322 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर मामलों की संख्या में भी कमी आयी है। चीन में अभी तक कोरोना वायरस से 3304 लोगों की मौत हुई है और इसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81470 पहुंच गयी।


Download Android App
Download iOS App



