अमेरिका ने कहा- इस्लामाबाद के टीटीपी विरोधी प्रयासों का समर्थन करेंगे

Summary :

अमेरिका ने कहा है कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए तहरीक -ए- तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे खतरों से निपटने में अमेरिका और पाकिस्तान के साझा हित हैं और वाशिंगटन पाकिस्तान सरकार के सभी रूपों में आतंकवाद से निपटने के प्रयासों का समर्थन करेगा।

विश्व का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका ने औपचारिक रूप  से बुधवार को कहा कि  क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए तहरीक -ए- तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे खतरों से निपटने में अमेरिका और पाकिस्तान के साझा हित हैं और वाशिंगटन पाकिस्तान सरकार के सभी रूपों में आतंकवाद से निपटने के प्रयासों का समर्थन करेगा।
America: Democratic Party Mps Passed A Bill In The Us House - अमेरिका:  डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने अमेरिकी सदन में एक विधेयक किया पारित -  Amar Ujala Hindi News Live
डान ने अमेरिका के विदेश विभाग के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी जिलों में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के कथित ‘‘बेरोकटोक’’ अभियान के कारण सोमवार को प्रतिबंधित टीटीपी ने अपने लड़कों को देश भर में हमले करने के लिए कहा था। पाकिस्तान सरकार के साथ अपने युद्धविराम को समाप्त करने के गैरकानूनी टीटीपी के फैसले की निंदा करते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने भी इस कदम पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि उन्हें डर है कि इससे देश में नागरिकों के लिए पीड़ बढ़ सकती है।
इस देश्‍ा के एक शहर का नाम है Ding-Dong - 21 very american things youll be  surprised you didnt know - AajTak
जानकारी के मुताबिक  उन्होंने कहा, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के साथ एक मजबूत साझेदारी चाहते हैं और सभी उग्रवादी और आतंकवादी समूहों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की उम्मीद करते हैं। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में बताया, हम सभी क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवादी खतरों को खत्म करने के लिए सहकारी प्रयासों के लिए तत्पर हैं। प्रवक्ता ने याद करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में पाकिस्तानी लोगों को आतंकवादी हमलों से काफी नुकसान उठाना पड़ है, और कहा, ‘‘हम आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के लिए पाकिस्तान सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हैं’’।

Desk Team