बांग्लादेश : शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के दोषी को आधी रात में लटकाया गया फांसी पर

Summary :

लगभग 25 साल तक भारत में छिपे रहने के बाद अब्दुल मजीद को मंगलवार को ढाका से गिरफ्तार किया गया था।

ढाका : बांग्लादेश ने 1975 के सियासत पलटने के मामले में सेना के एक पूर्व कैप्टन को फांसी दे दी गई है। गौरतलब हो कि तख्तापलट में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या कर दी गई थी। ‘स्थानीय समाचार एजेंसी की खबर अनुसार अब्दुल मजीद को आज रात स्थानीय समयानुसार 12 बजकर एक मिनट पर केरानीगंज में ढाका केन्द्रीय कारागार में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।
जेलर महबूब उल इस्लाम ने कहा कि मजीद को फांसी देकर मौत की नींद सुला दिया गया। लगभग 25 साल तक भारत में छिपे रहने के बाद उसे मंगलवार को ढाका से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को मजीद की पत्नी और चार अन्य संबंधियों ने जेल में उससे दो घंटे मुलाकात की थी। राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने मंगलवार को उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसे फांसी देने का रास्ता साफ हो गया था।

Desk Team