बांग्लादेश के एक नागरिक ने आर्थिक लाभ के लिए अमेरिका में अवैध तरीके से आव्रजकों को लाने की योजना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। मेक्सिको में रहने वाले 31 वर्षीय मोक्तार हुसैन ने स्वीकार किया कि उसने मार्च, 2017 से अगस्त, 2018 के बीच धन कमाने के लिए बांग्लादेशी नागरिकों को अमेरिका के टेक्सास की सीमा तक लाने का षडयंत्र रचा।
हुसैन मेक्सिको के मोन्टेरी में काम करता था। यहां वह अमेरिका पहुंचने के लिए आखिरी पड़ाव की यात्रा पर अवैध आव्रजकों को रवाना करने से पहले रखता था। उसने अमेरिका सीमा तक अवैध आव्रजकों को पहुचंने के लिए धन लिया और उन्हें बताया था कि रियो ग्रांडे नदी को कैसे पार करना है।
न्याय विभाग के आपराधिक डिविजन के सहायक अटॉर्नी जनरल ब्रायन बेन्कोव्स्की ने कहा, “मानव तस्करी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।” दोष स्वीकारोक्ति की याचिका यूएस डिस्ट्रिक्ट जज डियाना सल्डाना ने स्वीकार कर ली और सजा सुनाने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App


