बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर के पेंसिल्वेनिया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 2026 अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ कांग्रेस के उद्घाटन समारोह पर चीनी गणितज्ञ तंग यु और वांग होंग को फील्ड्स मेडल्स मिले।
तंग यु को आंशिक अंतर समीकरण में असाधारण कार्य के लिए यह मेडल मिला, जबकि वांग होंग को हार्मोनिक विश्लेषण और ज्यामितीय माप सिद्धांत में श्रेष्ठ कार्य के लिए मेडल प्राप्त हुआ।
तंग यु ने मेडल मिलने के बाद मीडिया को बताया कि मेरे लिए यह बड़ा सम्मान है। यह न सिर्फ व्यक्तिगत मान्यता है, बल्कि मेरे काम, मैं और सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से पूरे किए गए काम और संभावना क्षेत्र की मान्यता है।
वांग होंग ने मीडिया से कहा कि यह मेरे और मेरे सहयोगियों के लिए बड़ा महत्व रखता है। आज मैं बहुत खुश हूं।
गौरतलब है कि दोनों गणितज्ञ पेइचिंग विश्वविद्यालय के गणित कॉलेज से पढ़े हैं। तंग अब अमेरिकी शिकागो विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर है और वांग फ्रांस के इंस्टीट्यूट डेस हौट्स एट्यूड्स साइंटिफिकेस तथा अमेरिका की न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के कूरेंट इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं।
ध्यान रहे फील्डस मेडल्स हर चार साल प्रदान किए जाते हैं, जिसमें विजेताओं की आयु 40 वर्ष से कम हैं। यह अंतरराष्ट्रीय गणित जगत में सब से ऊंचे सम्मानों में से एक है, जो गणित जगत के नोबेल पुरस्कार के नाम से विख्यात है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



