जानबूझकर गाजा पट्टी में आम लोगों को रोक रहे हमास आतंकी, इजरायल ने जारी की ये तस्वीरें

Summary :

पिछले कई दिनों से इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है।इस दौरान हमास आतंकियों के साथ तेज होती खूनी जंग के बीच इज़रायली सेना ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाली तस्वीर जारी की हैं। बता दें इसमें दावा किया है कि हमास आतंकी आम लोगों को दक्षिणी गाजा जाने से रोक रहे हैं। इजरायली सेना हमास पर लोगों को अपनी ढाल के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। हमास जानबूझकर उन जगहों पर लोगों को बंधक बना रहा है जहां उसे पता है कि इजराइल बमबारी करेगा। टॉप लीडरों को मारने के लिए सीक्रेट मिशन तैयार-…

पिछले कई दिनों से इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है।इस दौरान हमास आतंकियों के साथ तेज होती खूनी जंग के बीच इज़रायली सेना ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाली तस्वीर जारी की हैं। बता दें इसमें दावा किया है कि हमास आतंकी आम लोगों को दक्षिणी गाजा जाने से रोक रहे हैं। इजरायली सेना हमास पर लोगों को अपनी ढाल के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। हमास जानबूझकर उन जगहों पर लोगों को बंधक बना रहा है जहां उसे पता है कि इजराइल बमबारी करेगा।
टॉप लीडरों को मारने के लिए सीक्रेट मिशन तैयार- हमास
आपको बता दें इज़रायल ने गाजा पट्टी पर हमास के खात्मे के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हमास के टॉप लीडरों को मारने के लिए सीक्रेट मिशन तैयार हो चुका है। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि बस आदेश का इंतजार है। रविवार को एक ताजा बयान में इजरायली सेना ने पुष्टि की कि हमास का टॉप कमांडर बिलाल अल कदरा मारा जा चुका है, बिलाल हमास की विशिष्ट सैन्य शाखा नुखबा बल का शीर्ष कमांडर था।इजरायली सेना ने जमीन, जल और हवा में गाजा पट्टी पर हमला करने की पूरी तैयारी कर ली है। इजरायली सेना का कहना है कि उनका मकसद हमास के सभी लीडरों को मौत देना है।
इजरायली सेना ने जारी की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें
दरअसल, इजरायल ने हमास की सच्चाई बताई है। X पर एक पोस्ट में इजरायली सेना ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। साथ ही दावा किया कि हमास आम लोगों को दक्षिण गाजा जाने से रोक रहा है। हमास उन जगहों पर लोगों को जानबूझकर रख रहा है, जहां उसे पता है कि इजरायल बमबारी करेगा।

24 घंटों में चौतरफा जमीनी हमले की उम्मीद
बता दें इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) अभी गाजा पर स्थानीय छापे मार रहे हैं। अगले 24 घंटों में चौतरफा जमीनी हमले की उम्मीद है। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हमास अपने नागरिकों को उनकी सुरक्षा के लिए दक्षिणी गाजा में स्थानांतरित होने से जबरदस्ती रोक रहा है।”

 

 

Desk Team