पीएम मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बोली हिंदी, कहा-उम्मीद है मैंने सही कहा

Summary :

पेरिस, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत पेरिस की सफल यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिंदी में एक खास विदाई संदेश शेयर किया है। उन्होंने मैक्रों ने पीएम मोदी को अपना ‘प्रिय मित्र’ बताया और कहा कि भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने हिंदी में कहा, “प्रिय मित्र नरेंद्र,…

पेरिस, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत पेरिस की सफल यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली रवाना हो चुके हैं। इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिंदी में एक खास विदाई संदेश शेयर किया है। उन्होंने मैक्रों ने पीएम मोदी को अपना ‘प्रिय मित्र’ बताया और कहा कि भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने हिंदी में कहा, “प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है कि आप नीस, एवियन या पेरिस में हैं। आपका यहां स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।”

इतना बोलने के बाद मैक्रों ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैंने सही कहा।”

अपने संदेश में मैक्रों ने आगे कहा, “मेरे प्रिय प्रधानमंत्री, मैं आपकी दोस्ती के लिए आपका धन्यवाद करना चाहता हूं। फ्रांस आपसे प्यार करता है। मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली लौटने से पहले आप यहां इतने सारे दोस्तों के साथ हैं। मैं अगले फरवरी में आपसे मिलने आऊंगा। आप मेरे सच्चे दोस्त हैं। हम आपसे प्यार करते हैं। अपना ख्याल रखिएगा।”

इससे पहले, फ्रांस की अपनी यात्रा समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले समय में भारत-फ्रांस की दोस्ती और मजबूत होगी। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस सरकार और फ्रांस की जनता की ओर से दिए गए स्नेह और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए विशेष रूप से आभारी हूं। आने वाले समय में भारत-फ्रांस की दोस्ती और भी मजबूत होगी।”

पीएम मोदी ने लिखा, “फ्रांस की यह यात्रा बातचीत और नतीजों के लिहाज से बहुत अहम रही है। इसकी शुरुआत नीस में ‘भारत इनोवेट्स’ प्रोग्राम से हुई, इसके बाद जी-7 के लिए एवियन और फिर पेरिस का दौरा हुआ, जहां मैंने ‘वीवाटेक 2026’ और एक बड़े इंडियन कम्यूनिटी इवेंट को संबोधित किया, साथ ही कई सीईओ से भी मुलाकात की।”

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को फ्रांस पहुंचे थे। उन्होंने 13 से 14 जून तक नीस का दौरा किया और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद 16-17 जून को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने जी-7 देशों के नेताओं व आमंत्रित साझेदार देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किए।

इस यात्रा के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को आगे की द्विपक्षीय वार्ताओं के लिए पेरिस पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। पेरिस में उन्होंने यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप आयोजन, ‘वीवाटेक’ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सफल यात्रा भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने वाली रही। इस यात्रा ने भारत-फ्रांस साझेदारी को नई ऊर्जा दी, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रतिबद्धता को मजबूत किया और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा किया।

–आईएएनएस

डीसीएच/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk