Kaccha Kela Kofta Recipe: दोपहर के Lunch को बनाएं बेहद Special, इस Easy Recipe से घर पर बनाएं Kaccha Kela ka Kofta, देखें Recipe

Summary :

अगर आप भी दोपहर के लंच में कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो आप केले के कोफ्ते की सब्जी बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि केले से कई अलग-अलग तरह की डिश बनाई जा सकती है और ये लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आती है। केला जिताना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लोगों को केले से बनीं सूखी सब्जी भी काफी पसंद आती है। ऐसे में आइए जानते हैं, केले से कोफ्ता की सब्जी कैसे बनाई जाती है और इसके लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है। Kaccha…

अगर आप भी दोपहर के लंच में कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो आप केले के कोफ्ते की सब्जी बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि केले से कई अलग-अलग तरह की डिश बनाई जा सकती है और ये लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आती है। केला जिताना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लोगों को केले से बनीं सूखी सब्जी भी काफी पसंद आती है। ऐसे में आइए जानते हैं, केले से कोफ्ता की सब्जी कैसे बनाई जाती है और इसके लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Kaccha Kela Kofta Recipe: कच्चे केले का कोफ्ते बनाने की रेसिपी

Kaccha Kela Kofta Recipe
Kaccha Kela Kofta Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • कच्चे केले
  • टमाटर
  • हरी मिर्च बारीक कटी
  • अदरक
  • बड़ी चम्मच मूंगफली
  • बड़ी चम्मच बेसन
  • छोटी चम्मच हल्दी
  • छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • हरी मिर्च
  • छोटी चम्मच कसूरी मेथी
  • गरम मसाला
  • नमक

Kaccha Kela Kofta Recipe in Hindi: कच्चे केले का कोफ्ते बनाने की विधि

Kaccha Kela Kofta Recipe in Hindi
Kaccha Kela Kofta Recipe in Hindi (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले को अच्छे से धोकर सुखा लें।
  • इसके बाद केले के ऊपर और नीचे वाले हिस्से को काटकर एक प्लेट में रख लें।
  • इसके बाद कटे केले को कुकर में डालकर उसमें पानी डालें और उबालें।
  • इसके बाद सीटी लग जानें के बाद केलों को बाहर निकालकर ठंड़ा कर लें।
  • इसके उसके बाद केलों के छिलके निकाल लें.
  • इसके बाद उसे मैश करके इसमें बेसन, नमक, लाल मिर्च और अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, और गरम मसाला, कटा हुआ धनिया डालकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसकी छोटी-छोटी बॉल बना लें और सभी बॉल्स को कड़ाही में तल लें।
  • इसके बाद बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें फिर प्लेट में निकाल लें।
  • इसके बाद कोफ्ते की ग्रेवी बनाने के लिए मूंगफली, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर गरम होने दें. फिर उसमें जीरा, हल्दी ,धनिया सूखी मेथी डालकर भूनें।
  • इसके बाद इसमें पेस्ट डालकर भूनें. फिर इसमें एक कप पानी डालकर उसमें धनिया मिला दें।
  • जब ग्रेवी में उबाल आ जाए इसके बाद इसमें बनाई हुईं बॉल्स डाल दें।
  • अब आपका टेस्टी और हेल्दी केले का कोफ्ता बनकर तैयार है। इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।