मॉस्को (स्पूतिनक) : रुस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने नये मंत्रिमंडल का गठन किया है।
श्री पुतिन के आदेश के अनुसार नये मंत्रिमंडल में सेर्गेई लावरोव को विदेश मंत्री, सर्गेई शोइगू रक्षा मंत्री, व्लादिमीर कोलोकोल्त्से को गृहमंत्री और डेनिस मंटुरोव को व्यापार और उद्योग मंत्री के पद बरकरार रखा गया है।
एंटोन सिलुआनोव को वित्त मंत्री बनाया गया है। ये पहले उप प्रधानमंत्री थे। वही सर्गेई कारवटोसव नया शिक्षा मंत्री बनाया गया। उन्होंने खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि कुछ अन्य मंत्रियों का भी पद बदला है।


Download Android App
Download iOS App


