अमेरिकी प्रशासन से एक-एक कर बाहर हो रहे अधिकारियों की लंबी सूची में अब एक और नाम जुड़ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा कि कार्यवाहक गृहमंत्री केविन मेकअलीनन ने इस्तीफा दे दिया है।
ट्रंप ने ट्वीट किया, “केविन मेकअलीनन ने कार्यवाहक गृह मंत्री के तौर पर बेहतरीन काम किया। हमने बॉर्डर क्रॉसिंग विषय पर साथ में अच्छा काम किया है।” उन्होंने कहा, “सरकार में कई साल रहने के बाद अब केविन, अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं और निजी क्षेत्र में जाना चाहते हैं। केविन को बेहतरीन काम के लिए बधाई।”

CBI ने कोर्ट को बताया- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण कर तीन लोगों ने नौ दिन तक किया रेप
ट्रंप ने कहा कि वह नये कार्यवाहक गृह मंत्री की अगले हफ्ते घोषणा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पद के लिए उनके पास कई शानदार लोग हैं।


Download Android App
Download iOS App



