दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी लगातार बढ़ रही है और पिछले छह हफ्ते में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हुई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा दुनिया में कोविड-19 के 1.6 करोड़ मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 6,40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
टेड्रोस गुरुवार को डब्ल्यूएचओ की आपात समिति की बैठक बुलाएंगे। जनवरी में कोरोना वायरस को वैश्विक चिंताओं वाला सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के छह महीने के बाद बैठक बुलाना प्रक्रियागत जरूरत है। समिति इस महामारी पर उन्हें सलाह देगी। उन्होंने सोमवार को जिनेवा स्थिति डब्ल्यूएचओ के मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘कोविड-19 ने दुनिया को बदल दिया है।
टेड्रोस ने कहा, ‘‘इसने लोगों, समुदायों और देशों को साथ लाया है और उन्हें अलग भी किया है।’’ उन्होंने रेखांकित किया कि कुछ देशों में राजनीतिक नेतृत्व, शिक्षा, उच्च जांच दर, स्वच्छता और सामाजिक दूरी जैसे कारक प्रभावी साबित हुए हैं। टेड्रोस ने कहा, ‘‘हम महामारी के बंधक नहीं हैं और हममें से प्रत्येक व्यक्ति बदलाव ला सकता है।’’


Download Android App
Download iOS App



