इस वक़्त कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। हर रोज़ डराने वाले आकड़े सामने आ रहे है। अभी खबर आई थी की वरुण धवन और नीतू कपूर कोरोना की चपेट में आ गए है। अब एक और सेलिब्रिटी का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। अब एक बड़े ही बेहतरीन एक्टर और टीवी होस्ट मनीष पॉल भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं।
मनीष इस वक्त मुंबई में हैं। हालांकि वो आईसोलेशन में हैं या हॉस्पिटल में एडमिट हैं इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्का बुखार होने के बाद मनीष मुंबई लौट आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना कोविड 19 का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट्स पॉजिटिव आईं। मनीष ने अभी तक अपनी तबीयत को लेकर कोई पोस्ट फैंस के साथ शेयर नहीं किया है।
मनीष के फैंस उनकी तबियत को लेकर चिंतित है। उम्मीद है की वो जल्द ही ठीक जो जायेंगे। उनके सभी फैंस उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं कर रहे है।