200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 33 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की, इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट, पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी सहित अन्य शामिल है।
सरदारपुरा से गहलोत-टोंक से पायलट ठोकेंगे ताल
कांग्रेस ने अशोक गहलोत को सरदारपुरा विधानसभा सीट से, जबकि सचिन पायलट को उनकी पारंपरिक टोंक विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी ने जोशी को नाथद्वारा विधानसभा सीट से, राज्य इकाई प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से, हरीश चौधरी को बायतु विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने ओसियां विधानसभा सीट से दिव्या मदेरणा, सादुलपुर विधानसभा सीट से कृष्णा पूनिया को उम्मीदवार बनाया है।
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची। pic.twitter.com/tOyTHUM2TN
— Congress (@INCIndia) October 21, 2023
पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भंवर सिंह भाटी, मनोज मेघवाल, अमित चाचाण, रीटा चौधरी, इंद्राज सिंह गुर्जर, लालत कुमार यादव, टीकाराम जूली को भी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Election: भाजपा ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, वसुंधरा राजे झालरापाटन से लड़ेंगी चुनाव
बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को र्निर्धारित किया गया है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। कांग्रेस की नजर राजस्थान में लगातार दूसरे कार्यकाल पर है और उसने रेगिस्तानी राज्य में कई जन-समर्थक योजनाएं शुरू की हैं।