टीवी का सबसे विवादित शो ‘Bigg Boss 12’ के शुरू होने का इंतजार फैन्स बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं चैनल ने भी इस शो की एक खास झलक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके लोगों की बेचैनी और भी बढ़ा दी है।
मेकर्स ने Bigg Boss 12 का नया वीडियो किया शेयर
कलर्स चैनल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘Bigg Boss 12’ का एक नया वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ लिखा गया है, ‘स्वागत नहीं करोगे सलमान खान का? पागलपन और एक्साइटमेंट का पिटारा कल खुलेगा रात 9 बजे।’
बता दें कि इस वीडियो में सलमान खान ‘Bigg Boss 12’ के घर के अंदर लड़कियों के साथ अपनी खुद की फिल्मों के पसंदीदा गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान इसमें यलो कलर की टीशर्ट में किक फिल्म वाले लुक में भी दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो में सलमान के साथ लड़कियां अलग-अलग अंदाज में भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सलमान खान का बीच लुक भी नजर आ रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘Bigg Boss 12’ में कंटेस्टेंट्स जोडिय़ों के रूप में एंट्री लेंगे और इसीलिए इस बार इस शो का नाम भी विचित्र जोड़ी रखा गया है। बिग बॉस 12 16 सिंतबर से रात 9 बजे कर्लस चैनल पर शुरू होगा।
इसका कल यानी 16 सिंंतबर को प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। यहां पर बताया जाएगा कि कौन-कौन सी जोडिय़ों इस बार घर के अंदर आंएगी। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस में सबसे ज्यादा संख्या में कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।
यहां देखें ‘Bigg Boss 12’ का नया वीडियो-
Swagat nahi karoge @BeingSalmanKhan ka? Catch the craziness and excitement unfold, tomorrow on @BiggBoss at 9PM. #BiggBoss12 pic.twitter.com/VaWzkb4BGm
— ColorsTV (@ColorsTV) September 15, 2018