कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है,‘धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी, जो आपने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की निर्गुट (नान एलाइन्ड) विदेश नीति को अपनाया, जिसका सदैव भारतीय जनसंघ ने विरोध किया था। भाजपा चाहे ना चाहे, अंत में उसे, देश हित में सारी कांग्रेस नीतियों को अपनाना पड़गा, जिनका वे विरोध करते रहे हैं।
धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी जो आपने पं जवाहरलाल नेहरू जी की निर्गुट (Non Aligned) विदेश नीति को अपनाया जिसका सदैव भारतीय जनसंघ ने विरोध किया था।
भाजपा चाहे ना चाहे अंत में उसे, देश हित में सारी कॉंग्रेस नीतियों को अपनाना पड़ेगा जिनका वे विरोध करते रहे हैं।@INCIndia @BJP4India— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 7, 2022
श्री सिंह ने इसी से जुड़ एक अन्य ट्वीट में कहा है,‘चाहे जीएसटी हो चाहे मनरेगा, मोदी जी इन नीतियों का विरोध करते रहे, लेकिन अब उनका श्रेय ले रहे हैं। मोदी जी कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। प्रेम सछ्वाव ही सनातन हिंदू धर्म है, ना कि‘‘हिंदुत्व‘‘।