पटना : भारतीय जनता पार्टी महादलित प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश संयोजक सुनील राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश संयोजक सुनील राम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 31 जनवरी को पटना के रविन्द्र भवन में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती मनायी जायेगी।
जिले के स्लम बस्तियों में महादलित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रविदास जी महाराज के जीवन और उनके द्वारा किये गये कार्यों को बताने का काम करने के साथ ही कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी देंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए 11 लोगों की एक तैयारी समिति पटना महानगर भाजपा अध्यक्ष सीता राम पाण्डेय के नेतृत्व में बनायी गयी है।
जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक कन्हैया कुमार रजवार को प्रभारी बनाया गया है। बैठक को प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव नारायण महतो, भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. प्रमोद चन्द्रवंशी, प्रदेश मंत्री प्रवीण दास तांती, दीघा के विधायक डा. संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक कन्हैया कुमार रजवार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध पासवान, अनामिका शंकर, संजय चन्द्रा, मिलन रजक, मुन्ना राउत, मुकेश रजक, कृष्ण अम्बेदकर, अनिल सहनी, रामाशंकर भारती, तारकेश्वर तुफानी, धनश्याम तांती, मनोज राउत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।