मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अपनी टीम के पिछले मैच में बेहद खुश नजर आ रही थी। उनकी खुशी का एक सबसे बड़ा करण यह था कि आईपीएल के इस सीजन में मुंबई की पहली जीत थी। इसके अलावा भी उनकी खुशी की एक वजह जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इस बार उनकी शुरूआत कुछ अच्छे तरीके से नहीं हो पाई। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने शुरूआती तीन मैचों में हार का सामना कर चुकी है। लेकिन वहीं चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर टीम ने जीत की शुरूआत की है। जिसके बाद आज टीम का पांचवा मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।
मुंबई इंडियंस के पास कोचिंग का एक बहुच अच्छा यूनिट है और उसमें सबसे बड़ा सचिन तेंदुलकर का है। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का मेंटोर हैं और वो टीम को मजबूत बनाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं।सचिन तेंदुलकर तो टीम के साथ एक बड़ी अहम भूमिका निभा ही रहे हैं लेकिन अब उनके बेटे अर्जुन तेंदलकर भी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। नीता अंबानी के खुशी का दूसरा कारण यहीं है कि उनकी टीम के साथ अर्जुन तेंदुलकर भी जुड़ गए हैं।
अर्जुन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को अभ्यास कराने में काफी मदद कर रहे हैं। अब सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियन्स की मदद करते हुए नज़र आ रहे हैं।
पूरी टीम भी जोर शोर से उनके साथ खेल रही है। अर्जुन अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए सालों से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। दरअसल, सचिन का सपना है कि उनका बेटा भी उनकी तरह ही एक विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर बने।
बता दें कि हाल ही में अर्जुन को सचिन इंग्लैंड में अग्रेंजी पिचों पर अंग्रेजी बल्लेबाजों के खिलाफ भी गेंदबाजी का अभ्यास करने के लिए भेजा था।
वहां से आने के बाद अब अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं और रोहित शर्मा की टीम को अभ्यास करने में सहायता कर रहे हैं। जिसकी वजह से नीता अंबानी बहुत खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि नीता अंबानी की यह इच्छा है कि अर्जुन जल्द से जल्द मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू करे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट