बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। वही प्रियंका अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को भी बखूबी निभाती हुई नजर आती हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका मां बनी हैं ऐसे में एक्ट्रेस अपनी बेटी का खास ख्याल रखते हुए नजर आती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ एक और क्यूट सा मोमेंट शेयर कर दिया हैं। जिसकी तस्वीरें देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल प्रियंका अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी नन्ही बेटी की प्यारी तस्वीरें और अपडेट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के साथ अपनी प्यारा मोमेंट शेयर किया। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपना मेकअप करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक वर्क असाइनमेंट के लिए तैयार हो रही हैं।
वहीं मालती मैरी अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और उनके ग्लैमरस सेशन को निहार रही हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे नन्ही मालती अपनी मॉमी प्रियंका से मेकअप टिप्स ले रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर नेटिज़न्स पूरी तरह से मां-बेटी की जोड़ी की सुपर क्यूट तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.”
बता दे की प्रियंका अक्सर ही अपनी बेटी के साथ इन क्यूट मोमेंट्स को शेयर करती हुई नजर आती रहती हैं। प्रियंका ने सरोगेसी के जरिये जनवरी 2022 में अपनी बेटी मालती मैरी का वेलकम किया था। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका जल्द ही अमेजॉन प्राइम की स्पाई थ्रिलर सीरिज ‘सिटाडेल’ और रोमांटिक कॉमेडी ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में लीड रोल निभा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में भी कमबैक कर रही हैं। वे फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। एक्टर-फिल्म मेकर फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा पहली बार आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।