इंटिग्रेटिड बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम से की जाएगी देश की सीमाओं की सुरक्षा : राजनाथ सिंह - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

इंटिग्रेटिड बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम से की जाएगी देश की सीमाओं की सुरक्षा : राजनाथ सिंह

देश की सीमाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए ईजरायल की तर्ज पर इंटिग्रेटिड बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया जा रहा है।

अम्बाला : देश की सीमाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए ईजरायल की तर्ज पर इंटिग्रेटिड बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की 22 हजार किलोमीटर लम्बी थल व जल सीमा को तारें लगाकर सुरक्षा प्रदान करना संभव नही है इसलिए केन्द्र सरकार ने तकनीकी आधारित सुरक्षा व्यवस्था को अपनाने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अम्बाला जिला के शहजादपुर में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी व सांसद रत्न लाल कटारिया द्वारा आयोजित विकास रैली में उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पहले उन्होंने नारायणगढ़ में ही लोगों से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को विधायक बनाने की अपील करते हुए इस क्षेत्र में पुन: आने का वचन किया था और उसी वायदे के तहत वे विकास रैली में उपस्थित हुए हैं।

उन्होंने श्रम एवं राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा सांसद रत्न लाल कटारिया की जनसेवा की राजनीति की भी सराहना की। उन्होंने खाद्यान्न, खेलों और देश की रक्षा में हरियाणा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि तीनो क्षेत्रों में जब भी जरूरत पड़ी है तो हरियाणा ने ही देश के झंडे को बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे के हर पहलू को सार्वजनिक करने की गैर व्यवहारिक मांग करके देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े मसलों में देश की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए हर पहलू को सार्वजनिक नही किया जा सकता और ऐसा वर्तमान सरकार में ही नही बल्कि पूर्व की सरकारों में भी होता रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए बड़ी चुनौती बन चुके नक्सलवाद को भी केन्द्र सरकार ने मजबूती से नियंत्रित किया है और सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद की गतिविधियों को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है।

राजनाथ ने कांग्रेस को लिया आडे हाथ , कहा – कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों की उपेक्षा की

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का असफल प्रयास कर रहे हैं लेकिन भाजपा की सोच है कि सच्चाई पर आधारित राजनैतिक पार्टी ही लम्बे समय तक राजनीति में बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है और उनकी सोच के आधार पर कोई योजना लागू नही की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गरीबी उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ राष्ट्र, खुले में शौचमुक्त वातावरण जैसी सोच को धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण कि तहत 5 करोड़ महिलाओं को उज्जवल योजना के तहत निशुल्क सिलेंडर दिए गए हैं जबकि बिजली सुविधा से वंचित देश के 18500 गांवो में हर घर तक बिजली पंहुचाना सुनिश्चित किया गया है।

इस मौके पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री मंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा सांसद रत्न लाल कटारिया, विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, श्रीमती लतिका शर्मा, श्याम सिंह राणा, अम्बाला लोकसभा प्रभारी एवं हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, राज्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम गिरीश कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री राजेश बतौरा, सतीश मेहता, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता शहजादपुर, नवीन शर्मा नारायणगढ़, मारकंड मंडल प्रधान नरेन्द्र राणा कुराली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(राजेन्द्र भारद्वाज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।