हाल ही में कार्तिक आर्यन की मूवी शहजादा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नही कर पाई। बेशक बॉक्स ऑफिस पर यह एक असफल मूवी रही पर कार्तिक आर्यन जल्द ही कैप्टन इंडिया और सत्यप्रेम कथा में भी नजर आने वाले है। वही कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड के सबसे क्यूट हीरो की लिस्ट में गिना जाता है। वही कुछ समय पहले तक कार्तिक और सारा के रिलेशनशिप को लेकर भी बाते सामने आई थी।
फिलहाल यह कपल रिलेशनशिप में नही है लेकिन बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड और सबसे पसंद की जाने वाली मूवी में यह कपल साथ में देखने को मिल सकता है। जी हां सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाले है।
आशिकी 1990 में पहली बार रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था फिल्म की स्टोरी ही प्यार भरी थी जिसके बाद ऑडियंस के लिए इसका सेकंड पार्ट साल 2013 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय के साथ दिखाई दिया। बता दे इस हिट फिल्म का थर्ड पार्ट जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है जिसमें सारा और कार्तिक के होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा और कार्तिक को लीडिंग रोल के लिए अप्रोच किया जा रहा है। अगर यह दोनो इस फिल्म के लिए साइन कर देते है तो दूसरी बार इनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी इससे पहले दोनो लव आज कल में साथ नजर आए थे।
आशिकी फिल्म दो बार से ही अपने दमदार किरदार और स्टोरी के चलते सुपर हिट रही है वही बता दे, इस फिल्म के सॉन्ग भी हर किसी के दिल को छूने वाले है। खैर अब देखना होगा यह कपल जल्दी ही साथ नजर आता है या नही। फिलहाल दोनो फैंस भी इन्हे साथ देखने में बेसब्री से इंतजार कर रहे है।