हमने हमेशा ऐसा होते देखा हैं कि अपने पसंदीदा एक्टर्स को देखकर अक्सर फैंस अपना आपा कौन बैठते हैं लेकिन हर बार उनकी ये हरकत कई हद्द तक हद्द के बाहर भी जाती दिखती हैं, फिर फैंस कुछ ऐसा कर बैठते हैं जोकि स्टार्स के लिए काफी असहज हो जाती है।
ऐसा ही कुछ आशिकी2 फैम एक्टर आदित्य रॉय कपूर के संग भी हमे देखने को मिला। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर अपने आगामी शो ‘द नाइट मैनेजर’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला प्रशंसक ने एक्टर को जबरन किस करने की कोशिश की जोकि आदित्य के लिए उस समय काफी असहज स्थिति हो गयी। एक्टर काफी असहज तो हुए ही और किसी तरह स्थिति को संभाला गया। इसका एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला प्रशंसक की वजह से असहज हुए आदित्य
गौरतलब हैं कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंची है जोकि फैंस आमतौर पर करते भी हैं। वह जैसे ही सेल्फी क्लिक कराती है इसके बाद वह जबरदस्ती आदित्य रॉय कपूर के गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है।
जब आदित्य रॉय कपूर उन्हें ऐसा करने के लिए इनकार करते हैं और जैसे-तैसे वह किसी तरह वहां स्थिति को संभालते हुए महिला को पीछे करते हैं, इसके बाद महिला दोबारा किस करने की कोशिश करने लगती है। जिसके बाद एक्टर खुद महिला से दूरी बनाते हुए पीछे हटते हुए नजर आते हैं। लेकिन फिर भी महिला वहां से जाने से पहले एक्टर के हाथों पर किस करती है।
इस वीडियो पर यूज़र्स कर रहे है कमैंट्स
बता दे कि इस वायरल वीडियो पर यूजर्स अपने काफी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इस महिला पर शोषण का आरोप भी लगाते नज़र आ रहे हैं। तो वही एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान! इस तरह का शोषण सही नहीं है! लोगों को पता नहीं क्या हो गया है। मुझे भी ये एक्टर पसंद है, लेकिन मैं जबरदस्ती किस नहीं करूंगी।” तो वही एक अन्य यूजर ने लिखते हैं, “हैलो लेडी! कोविड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।” एक यूजर ने लिखा, “अगर यही किसी पुरुष ने किया होता तो पोस्ट कुछ अलग ही होता।”