रोहित शेट्टी के सबसे चर्चित स्टंट्स रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। बीती रात ही सभी कंटेस्टेंट इस शो के लिए मुंबई से केपटाउन के लिए रवाना हो गए हैं। शो में श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, वरुण सूद, सबा मकबूल, अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, सौरभ राज जैन नजर आने वाले हैं।
‘बिग बॉस 14’ के रनरअप और फेमस सिंगर राहुल वैद्य ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बनने के लिए कैप टाउन के लिए रवाना हो चुके हैं। बीती रात राहुल को उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। राहुल और दिशा की कुछ फोटोज़ और वीडियो सामने आए हैं जिसमें दोनों एक दूसरे को ढेर सारा प्यार करते दिख रहे हैं। राहुल और दिशा की फोटोज़ और वीडियोज़ से साफ पता चल रहा है कि दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग नहीं होना चाहते, ज़ाहिर के लव बर्ड्स के लिए 1 महीने तक एक दूसर से दूर रहना थोड़ा मुश्कल तो होगा ही।
एयरपोर्ट से दोनों का एक बहुत प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें राहुल घुटनों पर बैठकर दिशा के लिए अपने प्यार का इज़हार करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है का दिशा राहुल को सी ऑफ कर के आगे बढ़ती हैं तो वो उनका हाथ पकड़ लेते हैं और उनके हाथ पर किस करते हैं। ये देखकर दिशा उनकी तरफ आती हैं तो राहुल घुटनों पर बैठ जाते हैं। इसके बाद दिशा उन्हें उठाती हैं और गले लगा लेती हैं। दोनों के ये वीडियो काफी प्यारा भी है और थोड़ा इमोशनल भी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि राहुल दिशा को छोड़कर जा ही नहीं पा रहे हैं।
बिग बॉस 14 से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस निक्की तंबोली भी खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग लेने के लिए केपटाउन के लिए रवाना हुईं। हाल ही में उनके भाई का निधन हुआ है। टीवी की सीधी-सादी बहू एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी शो में नजर आने वाली हैं। हिम्मत करके इस बार शो के मेकर्स को हां कहा है। एयरपोर्ट पर वह अपनी पति के साथ पहुंची थीं। श्वेता तिवारी यूं तो अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन सभी के ये हैरान करने वाला था कि इस बार वह स्टंट्स करके दंग करने वाली हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखकर लोग चौंक गए।
बिग बॉस 13 में एक्स गर्लफ्रेंड के हाथों पिटने के बाद सुर्खियों में आने वाले विशाल आदित्य सिंह अब खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते नजर आएंगे। टीवी के जाने-माने कलाकार अर्जुन बिजलानी भी इस बार खतरों को मात देने वाले हैं। महाभारत फेम सौरभ राज जैन को बीती रात ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। सौरभ खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाले हैं। बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक के साथ टूटते रिश्ते और टास्क में अपनी स्ट्रेंथ दिखाने के बाद अभिनव शुक्ला खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते नजर आएंगे। अभिनव को रोहित शेट्टी के शो में देखने के लिए लोग काफी बेताब हैं।
कई रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद वरुण सूद खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वरुण को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल आई थीं। सना मकबूल को खास अंदाज में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा था।