Rich & Classy Baby Names: बच्चे के जीवन में चार चांद लगा देंगे ये 30+ Unique और Cultured Name, यहां देखें इसकी लिस्ट और अर्थ

Rich & Classy Baby Names

आज के मॉडर्न ज़माने में जैसे ही न्यू कपल माता-पिता बनते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उन्हें दुनिया भर की सारी ख़ुशी मिल गई है। सबसे पहले उनके दिमाग में बच्चे का नाम रखने का ख्याल आता है। आजकल हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम ढूंढते हैं, जो न केवल सुनने में सुंदर हों, बल्कि उसका मतलब भी गहरा होने के साथ-साथ उनके जीवन पर काफी ज्यादा प्रभाव डालता हो, इसलिए आज हम आपको रॉयल्टी और क्लास झलकने वाले नामों की यूनिक और मॉडर्न नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे। यहां देखिए लड़के और लड़कियों के क्लासिक नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।

यहां देखें बच्चे के Rich & Classy नामों की लिस्ट

unique Baby Names in hindi
unique Baby Names in hindi (Source: Social Media)

लड़कों के नाम

  • आरव – शांत, सौम्य और सुंदर
  • अद्वैत – जिसके जैसा कोई दूसरा न हो, अनोखा
  • अनिरुद्ध – जिसे रोका न जा सके, भगवान कृष्ण के पोते
  • देवांश – ईश्वर का अंश, दिव्य
  • हृदान – दिल का उपहार, शुद्ध आत्मा
  • इशान – भगवान शिव, सूर्य का प्रकाश
  • कबीर – महान, प्रतिष्ठित और पूजनीय
  • माधव – मिठास से भरा, भगवान कृष्ण का एक नाम
  • प्रणव – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’, ब्रह्मांड की शुरुआत
  • राघव – रघुकुल के नायक, मर्यादा पुरुषोत्तम राम
  • रेयांश – सूर्य की पहली किरण, भगवान विष्णु का अंश
  • शौर्य – वीरता, साहस और पराक्रम
  • उदयन – उगता हुआ सूर्य, उन्नति
  • वेदांत – परम ज्ञान, वेदों का सार
  • विवान – जीवन से भरपूर, ऊर्जावान

लड़कियों के नाम

  • आद्या – आदि शक्ति, देवी दुर्गा
  • अहाना – सुबह की पहली किरण, आंतरिक प्रकाश
  • अनन्या – अतुलनीय, जिसके समान कोई न हो
  • अवनी – धरती माता, सहनशील और पोषण करने वाली
  • भव्या – भव्य, शानदार और शुभ
  • दिव्या – अलौकिक, चमकीला और दिव्य
  • इरा – ज्ञान की देवी सरस्वती, पृथ्वी
  • काव्या – कविता, कलात्मक और रचनात्मक
  • मीरा – समृद्ध, शांतिप्रिय, भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त
  • मायरा – प्यारी, कुलीन और सम्मानीय
  • नव्या – नई, आधुनिक और प्रशंसा के योग्य
  • प्रिशा – ईश्वर का उपहार, बेहद प्यारी
  • रिद्धिमा – समृद्धि और प्रेम से भरपूर
  • सिया – माता सीता, सफेद चांदनी
  • वाण्या – ईश्वर का सुंदर उपहार, वनों की देवी

Also Read: Positive Meaning Baby Names in Hindi: हिंदू संस्कृति से प्रेरित बच्चों के Modern और Positive Names, जो आपके घर के चिराग के जीवन में बिखेरेंगे खुशियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।