Delhi-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 02 April

Aaj Ka Mausam 02 April: अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है, लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में गर्मी बढ़ी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि बेमौसम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 2 से 6 अप्रैल के बीच कई राज्यों में बारिश, आंधी, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 2 अप्रैल को 11 राज्यों में आंधी और बारिश की उम्मीद है। इस दौरान कई जगहों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 02 April
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी, हालांकि बीच-बीच में बदल छा सकते हैं। इसके अलावा राजधानी में 3 और 4 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Uttar Pradesh Weather

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। प्रदेश में 2 से 3 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 4 और 5 अप्रैल को तेज बारिश होने की उम्मीद है। IMD ने इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 02 April
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में इन दिनों मौसम का अलग मिजाज़ देखने को मिल रहा है। राज्य में इन दिनों धूप और बादलों का खेल जारी है। मौसम विभाग ने बिहार में 5 और 6 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। तब तक गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी।

Aaj Ka Mausam 02 April: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 34°C 23°C
लखनऊ 38°C 26°C
मुंबई 29°C 24°C
पटना 38°C 25°C
चेन्नई 31°C 26°C
रांची 34°C 23°C
कोलकाता 37°C 26°C
बेंगलुरु 33°C 21°C
भोपाल 36°C 22°C
देहरादून 29°C 18°C
शिमला 24°C 13°C

यह भी पढ़ें: 1.50 लाख के पार सोना, चांदी में भारी उछाल, जानें दिल्ली, यूपी, मुंबई समेत कई बड़े शहरों का ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।