Aaj Ka Mausam 9 March 2026: देश भर में मौसम में मिज़ाज तेजी से बदलने लगा है। मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, एक बार मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है। अब पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत के 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं, देशभर के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Rain Alert

मौसम विभाग ने 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 10 से 14 मार्च को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Delhi Weather
दिल्ली में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दोपहर में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे प्रदूषण में थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। यूपी के जिन जिलों में आज तापमान बढ़ने वाला है, उसमें राजधानी लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, इटावा, मैनपुरी, आजमगढ़, अमेठी, अमरोहा, बिजनौर, मैनपुरी और कानपुर शामिल हैं। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
Bihar Weather
बिहार में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। इस बारिश के आने से तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Aaj Ka Mausam 09 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 34°C | 19°C |
| जयपुर (Jaipur) | 36°C | 19°C |
| चेन्नई (Chennai) | 29°C | 24°C |
| पटना (Patna) | 32°C | 23°C |
| शिमला (Shimla) | 26°C | 13°C |
| भोपाल (Bhopal) | 35°C | 21°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 31°C | 23°C |
| नैनीताल (Nainital) | 26°C | 16°C |
| मुंबई (Mumbai) | 34°C | 26°C |
| रांची (Ranchi) | 32°C | 19°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 34°C | 21°C |
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव





















