Bihar Crime: बिहार में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से आया है। जहां देर रात एक आदमी की गोली मार कर हत्या कर दी है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मुकेश कुमार ओझा को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Highlights
- बिहार में businessman की गोली मार की हत्या
- वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी
- मामले की छानबीन में जुटि पुलिस
देर रात हत्या को दिया अंजाम
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने businessman की गोली मार कर हत्या कर दी। वह अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान अपराधियों सिर में गोली मार दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र इलाके के खबरा गांव की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग आननम-फानन में घायल को ओझा को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे CT SP अवधेश दीक्षित, ASP टाउन भानु प्रताप सिंह अहियापुर और सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी।
पुलिस ने मामले की दी जानकारी
पूरे मामले में CT SP अवधेश दीक्षित ने बताया, कि मृतक ओझा की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम लोग घटना के कारण और उसके पीछे के सभी कारणों की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस परिजन का बयान ले रही है और उन सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। अपराधियों की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए भेजा जा रहा है।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
पूछताछ के दौरान मृतक के परिजन ने बताया कि हर दिन की तरह व्यवसाई अपने घर दामुचक के किराया के मकान से खबरा गांव में लौट रहे थे। इसी दौरान में पहले से घात लगाए हुए अपराधी ने अंधेरे का फायदा उठाकर गोली मार दी और फरार हो गए। वही निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ गौरव वर्मा ने बताया कि सिर में गोली लगने से मौत हो गई। अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारी है।


Download Android App
Download iOS App





