बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत… 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, जानिए अगले 48 घंटों का पूरा शेड्यूल

Bihar New Government Oath

Bihar New Government Oath: बिहार में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ़ होती नजर आ रही है। राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं और कार्यक्रम को भव्य बनाने की योजना है। ऐसे में 14 और 15 अप्रैल बिहार की राजनीति के लिए बहुत ही अहम दिन माने जा रहे हैं।

Bihar New Government Oath: NDA विधायक दल की बैठक में नए CM की घोषणा

माना जा रहा है कि मंगलवार को NDA विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से बाहर न जाएं।

Nitish Kumar Resignation Date: 14 अप्रैल को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार!

Nitish Kumar Resignation Date
Nitish Kumar Resignation Date (Source: Social Media)

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे। इनके दिशा-निर्देशन में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा ने मंगलवार को दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके बाद जदयू विधायक दल की भी बैठक होगी। इन बैठकों के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है।

इसी दिन एनडीए के अन्य दलों लोजपा (रा), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और रालोमो के विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद अंत में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि बैठक के बाद वे लोकभवन जाएंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

नई सरकार के  गठन पर हलचल तेज

इधर, नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री जमा खान सहित कई अन्य नेता भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मंत्री जमा खान कहते हैं कि मंगलवार और बुधवार (कल, परसों) में सब कुछ हो जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक है। जो बातें चल रही हैं, उनके अनुसार परसों उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। कल और परसों में एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है।

Tight Security Arrangements in Patna: शपथ ग्रहण से पहले पटना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

इस बीच, राजधानी की सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। खासकर एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बड़े नेता भी पटना पहुंच सकते हैं। वहीं, पटना के जिलाधिकारी डॉ. एस. एम. त्यागराजन भी सोमवार को खुद तैयारियों का जायजा लेने लोक भवन पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि वे शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को खुद देखने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: “धर्म में ‘इस्लाम’ और मातृभाषा में ‘उर्दू’ लिखें…”, जनगणना 2027 से पहले मौलाना खालिद रशीद ने मुसलमानों से की बड़ी अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।