NEET-UG पेपर लीक मामले में जांच तेज, आरोपी मुखिया और यादवेंदु के घर पहुंची CBI

Summary :

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर CBI ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। बता दें, CBI की टीम इस केस के मुख्य आरोप संजीव मुखिया और यादवेंदु के घर पहुंची। इस मामले में टीम ने कई लोगों से पूछताछ की। Highlights मुख्य आरोपी संजीव मुखिया अब तक फरार संजीव मुखिया की मां से मिली CBI की टीम NEET मामले में ताबड़तोड़ एक्शन NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की जांच आगे बढऩी शुरू हो गई है। NEET पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को CBI की दो अलग-अलग…

NEET Paper Leak

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले को लेकर CBI ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। बता दें, CBI की टीम इस केस के मुख्य आरोप संजीव मुखिया और यादवेंदु के घर पहुंची। इस मामले में टीम ने कई लोगों से पूछताछ की।

Highlights

  • मुख्य आरोपी संजीव मुखिया अब तक फरार
  • संजीव मुखिया की मां से मिली CBI की टीम

NEET मामले में ताबड़तोड़ एक्शन

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की जांच आगे बढऩी शुरू हो गई है। NEET पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को CBI की दो अलग-अलग टीम इस मामले के आरोपी संजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु के घर भी पहुंची।

मुख्य आरोपी अब तक गायब

संजीव मुखिया फिलहाल इस मामले में को-हेसिव लेकर फिलहाल गायब है। जबकि यादवेंदु जेल में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा के नगरनौसा स्थित संजीव मुखिया के घर पर जांच टीम को उसकी मां मिली। जिनसे संजीव मुखिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।

आरोपियों के घर में पूछताछ



CBI की दूसरी टीम सिकंदर यादवेंदु के पैतृक घर समस्तीपुर के कुसहो थाना बिथान भी पहुंची। यहां सीबीआई टीम के अधिकारियों ने सिकंदर के घर के आसपास रहने वालों से सिकंदर की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां से मिली जानकारी को आधार बनाकर सीबीआई अपनी जांच को और गति देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan