Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून आ चुका है। दक्षिण-पूर्व से मानसून ने राजस्थान में प्रवेश कर लिया है. इसी के चलते डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, कोटा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
Highlights
- बांधों में पानी की आवक शुरू
- राजधानी जयपुर में लगातार बारिश
- आज इन छह जिलों में येलो अलर्ट
जनता को गर्मी से बड़ी राहत
जयपुर मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बाड़मेर के सेड़वा में 26 जून को 7 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा दौसा, भरतपुर, जयपुर और बाड़मेर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजस्थान के 6 जिलों में बारिश का Yellow Alert जारी किया है ।
बांधों में अब पानी की लगातार आवक शुरू
मानसून की एंट्री के साथ राजस्थान के बांधों में अब पानी की लगातार आवक शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोटा के राजगढ़ बांध में 22MM और झालावाड़ के छापी बांध में 16MM पानी की आवक हुई। वहीं, झालावाड़ के गागरीन बांध में 15MM, रायपुर बांध में 7MM, परवन बांध में 5MM पानी आ चुका है। वहीं, बारां के शेरगढ़ बांध में 2MM, कोटा बैराज में 5.40MM पानी आया।
राजधानी जयपुर में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। मौसम विभाग ने आज भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर और दौसा में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App





