Bihar की 2 बड़ी सीटें हुई खाली… नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने भी छोड़ी विधानसभा सीट

Nitish Kumar MLC Resignation 2026

Nitish Kumar MLC Resignation 2026: बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 30 मार्च, सोमवार को राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी बांकीपुर विधानसभा सीट छोड़ दी है। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए थे, उसके बाद आज उनके इस्तीफे के लिए संवैधानिक समय सीमा (14 दिन) पूरी हो रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संविधान के अनुसार, अगर कोई राज्य विधायक या विधान परिषद सदस्य संसद के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के अंदर अपनी पूर्व सदस्यता छोड़नी होती है। सोमवार को नीतीश कुमार की यह डेडलाइन खत्म हो रही है। नियम यह भी कहते हैं कि कोई व्यक्ति बिना विधायक या विधान परिषद सदस्य बने भी अधिकतम 6 महीने तक मुख्यमंत्री रह सकता है।

Nitish Kumar MLC Resignation 2026: पहली बार 1985 में विधायक चुने गए नीतीश कुमार

Nitish Kumar MLC Resignation 2026
Nitish Kumar MLC Resignation 2026 (Source: Social Media)

आपको बता दें, 1985 में नीतीश कुमार पहली बार हरनौत से विधायक चुने गए। अब वह देश के उन चुनिंदा नेताओं की कतार में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने चारों विधायी सदनों, विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्य सभा में सदस्य के रूप में कार्य किया है। वह 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं।

उनका मौजूदा कार्यकाल 2030 तक चलने था, लेकिन आज वह इस सीट को छोड़ देंगे। हालांकि, MLC पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्य जारी रख सकते हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, वह बिना विधायी सदन का सदस्य हुए भी 6 महीने तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। उम्मीद है कि वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

दूसरी तरफ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई। उनका इस्तीफा पहले रविवार को ही होना तय था और जरूरी तैयारियां भी कर ली गई थीं। हालांकि, उनके कार्यक्रम में अचानक बदलाव के कारण वह असम के दौरे पर चले गए, जिससे यह प्रक्रिया टल गई।
नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो जाएगी, जिससे इस निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराना जरूरी हो जाएगा।

Nitish Kumar MLC Resignation 2026: कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar MLC Resignation 2026
Nitish Kumar MLC Resignation 2026 (Source: Social Media)

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है, हालांकि इस पद पर एक से ज्यादा नेता भी हो सकते हैं। वहीं, सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। 2017 में पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है और कुशवाहा समुदाय के बड़े नेता बनकर उभरे हैं। अब ये देखने मजेदार होगा कि सीएम की कुर्सी पर कौन विरासजता है।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।