बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अन्य शहरों में, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.7 डिग्री और पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इमरान की पार्टी के पूर्व विधायक ने मांगी भारत में शरण, कहा-पाक में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मंगलवार को कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



