Malaika Arora को चर्चा में रहना आता है। फिर चाहे वह टीवी पर जज बनकर हो या फिल्मों में स्पेशल गाने के जरिए। बता दें कि मलाइका अरोड़ा 2016 में अरबाज खान से अगल हुई थी। और उसके बाद से ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का मई 2017 में तलाक हो गया था। अब पिछले कुछ समय से अफवाहें आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ‘खान’ सरनेम हटाया
इसी बीच Malaika Arora ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से खान सरनेम को अब रफा दफा कर दिया है। और अब वह मलाइका अरोड़ा ही रह गई हैं जो कि साफ दर्शाता है कि मलाइका अरबाज से पूरी तरह अलग हो चुकी हैं और अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ चुकी हैं।
इस बीच Malaika Arora ने अपने और अर्जुन कपूर के बीच प्यार का एक ऐसा सबूत दे दिया जिसके बाद हर तरह उन्हीं की चर्चा होने लगी। दरअसल मलाइका अरोड़ा ने जब अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की तो उसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं।
इस तस्वीर की खास बात ये थी कि उनके गले में AM लिखा हुआ एक पेंडेंट था। अब इंस्टाग्राम पर वह सिर्फ मलाइका अरोड़ा के नाम से हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ‘AM’ नाम वाले पेंडेंट की सच्चाई भी बताई है।
दरअसल Malaika Arora ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ‘AM’ नाम का पेंडेंट पहने नजर आ रही थीं। उनकी इस तस्वीर को देखकर चर्चे होने लगे थे कि ‘AM’ में A का मतलब अर्जुन है। हालांकि मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर कर बताया कि वह ‘AM’ नहीं ‘MA’ है, जिसका मतलब मलाइका अरोड़ा है।
गौरतलब है कि इस साल Malaika Arora के जन्मदिन पर दोनों को एकसाथ देखा गया था इसके बाद से ही दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हुए थे। हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर एकसाथ अमृता अरोड़ा के घर भी पहुंचे थे।