वो शुभ घड़ी आ गई जब आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस पारिणीति चोपड़ा सगाई करके ऑफिशियली एक-दूजे के हो गए हैं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।
बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को एक निजी समारोह में सगाई की, जिसमें उनके परिवार और कुछ राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।
आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी सगाई की फोटोज़ शेयर की हैं, जिन पर सेलेब्स और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
राज्यसभा के सदस्य राघव ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने जो कुछ भी प्रार्थना की … उसने हां कहा।’’
वही,परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि परिणीति के साथ मंगेतर राघव चड्ढा पर नजर आ रहे हैं। अब बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स से लेकर फैंस कपल को बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
दोनों की इंगेजमेंट की फोटोज़ सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं।
परिणीति चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते है।
आपको बता दे कि ये समारोह दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित हुआ जहां परिवार और कुछ राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और परिणीति की चचेरी बहन, फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास मौजूद रहे।
सगाई समारोह शाम 5:00 बजे शुरू हुआ। यह सिख परंपरा के अनुसार हुआ। इसमें सुखमणि साहिब के पाठ के बाद 6:00 बजे अरदास किया गया है।
इस खास मौके पर राघव चड्ढा ने अपने चाचा एवं डिजाइनर पवन सचदेवा के कलेक्शन से अचकन पहनी थी। जबकि पारिणीति चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने इस अवसर पर हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने ब्लाउज भी पहन रखा था। वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति के पिता पवन चोपड़ा के साथ पोज करती नजर आई।
आपको बता दे कि उनकी सगाई की पूर्व संध्या पर पारिणीति चोपड़ा के मुंबई स्थित घर और दिल्ली में राघव चड्ढा के सरकारी आवास को रोशनी और फूलों से सजाया गया था।