बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों ही कपल अक्सर एक दूसरे को स्पेशल फील कराते रहते हैं। साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुडी बातें शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब दीपका ने एक बार फिर सरेआम रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी से जुडी एक दिलचस्प किस्सा शेयर कर दिया हैं। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया हैं।
दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने दो लोगों की शादीशुदा जिंदगी को दिखाती एक मजेदार रील शेयर की। वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी कुछ देर के लिए भी आराम नहीं करती है क्योंकि उसे सफाई करने का या कुछ न कुछ काम करते रहने का जुनून है। वहीं उसका हसबैंड पूरे टाइम लैपटॉप पर कुछ न कुछ देखता रहता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘पीवीओ: जब आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो आराम नहीं कर सकता’ दीपिका ने ये वीडियो अपनी मैरिड लाइफ डिस्क्राइब करते हुए शेयर किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने रणवीर सिंह को भी टैग किया। वही अब एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
बता दे की ये पहली बार नहीं हैं जब दीपिका इस तरह से रणवीर को टैग कर अपनी शादी-शुदा ज़िन्दगी के कुछ दिलचस्प राज खोलती हुई दिखी रही हैं। बल्कि इससे पहले भी दीपिका ने कई बार ऐसा किया हैं। जहां दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया था।
जिसमें उन्होंने बताया था कि क्यों हमें अपने खास दोस्त से शादी करनी चाहिए। बता दे की दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी रचाई थी। जिसके बाद से दोनों ही कपल हैप्पिली मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।