अमेरिकी की फेमस टीवी पसैनैलिटी Kylie Jenner महज 20 साल की हैं। लेकिन उनके कारनामे किसी भी दिग्गज बिजनेसमैन से कम नहीं हैं। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 900 मिलियन (90 करोड़ ) डॉलर है।काइली जितनी सुंदर है उतनी ही कामयाब भी हैं और वह पूरी दुनियाभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं।
बता दें कि फोब्र्स मैगजीन ने उन्हें अपने बिहाप पर सबसे अमीर बनने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला बताया है। यदि काइली का सक्सेस ग्राफ इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले तीन सालों में वह फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग को भी पीछे पछाड़ देंगी।
https://www.instagram.com/p/BmlhCeDFD0y/?taken-by=kyliejenner
काइली जेनर पहली दफा मीडिया की नजरों में तब आई थी जब वह एक रियलिटी शो कीपिंग अप विद कादर्शियन में अपनी मां और बहनों के साथ दिखाई दी थी।
https://www.instagram.com/p/BkQUr73jqYV/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
काइली जेनर 2 साल में बन गई 6 हजार करोड़ की मालकिन
काइली को अरबपति बनाने में उनकी कॉस्मेटिक कंपनी का हाथ है जिसे उन्होंने दो साल पहले ही खोला था। इन दो सालों में ही कंपनी ने 855 मिलियन डॉलर से अधिक के मेकअप प्रोडक्ट की ब्रिकी कर ली और काइली को सबसे कम उम्र की अरबपति बना दिया।
two of my favorite shade so far this year are back in stock!! BOSS and SAY NO MORE at https://t.co/bDaiohhXCV pic.twitter.com/khcq4D1c4f
— Kylie Jenner (@KylieJenner) July 1, 2018
बता दें कि 20 साल की काइली जेनर किम कादर्शियन क्लोई कादर्शियन और कोर्टनी कादर्शियन की हाफ सिस्टर हैं उन्होंने 2016 में सिर्फ 1972 रुपए के साथ कॉस्मेटिक्स कंपनी की शुरुआत की थी। कंपनी ने लिप्स्टिक और ऐसे ही अन्य लिप्स ब्यूटी प्रोडक्ट का कारोबार शुरू किया था।
https://www.instagram.com/p/BiD21RGF4hF/?utm_source=ig_embed
फोर्ब्स ने लिखा है कि 20 साल की उम्र में अमेरिका में कानूनी तौर पर ड्रिंक भी नहीं कर सकते। (ड्रिंक करने की कानूनी उम्र 21 साल है) Kylie Jenner ने 20 साल में साम्राज्य खड़ा कर दिया है। फोर्ब्स ने लिखा है कि जेनर की हाफ बहन किम कादर्शियन ने जो काम बूटी के लिए किया वही काम उन्होंने होठों के लिए किया है।
https://www.instagram.com/p/Bjk3ahLlq2R/?utm_source=ig_embed
बिन ब्याही मां जेनर ने हाल ही में एक बच्च को जन्म दिया था। जेनर के इंस्टाग्राम पर लगभग 2.5 करोड़ फॉलोअर हैं। ट्विटर पर 1.6 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक कंपनी में केवल 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं।
thank you @Forbes for this article and the recognition. I’m so blessed to do what i love everyday. #KylieCosmetics pic.twitter.com/CRBwlBByk9
— Kylie Jenner (@KylieJenner) July 11, 2018