टीवी की सबसे खूबसूरत नागिन यानी एक्ट्रेस मौनी रॉय खूब सुर्खिया बटौर रही है। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द दुल्हन बनकर अपनी ज़िन्दगी की एक नई शुरुवात के लिए तैयार है। दरअसल, मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाएंगी। वही, अब मौनी रॉय के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं और उनकी हल्दी, मेहंदी के फंक्शन की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इन तस्वीरों में टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी फंक्शन अटेंड करते नजर आ रहे हैं।

अब मौनी रॉय के मेहंदी फंक्शन का एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने होने वाले दूल्हे सूरज नांबियार संग जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हाथों में मेहंदी लगाए मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग ‘मेहंदी है रचने वाली’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं, तो वहीं सूरज भी उनके संग झूमते नजर आए। इस दौरान सभी सेलेब्स भी इस फंक्शन को काफी एंजॉय करते दिखाई दिए और सभी सेलेब्स ने जमकर डांस किया।

मौनी रॉय की गिनती टीवी की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में होती है। अपनी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में भी मौनी रॉय का लुक देखने लायक था। पीले रंग की कोटी और व्हाइट कलर के घाघरे पर पीले रंग की लटकन के साथ मौनी ने हैवी ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। तो वहीं उनके बॉयफ्रेंड सूरज ने भी व्हाइट कुर्ते के साथ फ्लोरल नेहरू जैकेट से अपने लुक को पूरा किया। हल्दी फंक्शन के लिए मौनी ने व्हाइट कलर की आउटफिट चुनी और इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट फूलों की ज्वैलरी पहनी। जिससे वह बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।

आपको बता दे, एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय गोवा में हैं और यही पर उनकी शादी से जुड़ी सारी रस्में हो रही हैं। वैसे इस सेरेमनी में सबसे ज्यादा धमाल मौनी रॉय के खास दोस्त अर्जुन बिजलानी ने मचाया है। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने अपनी ओर से काफी कम लोगों को ही अपनी शादी का न्योता दिया है। दोनों की शादी से जुड़े हर एक सेरेमनी में कोविड से जुड़ी गाइडलाइन्स का पूरा-पूरा ख्याल रखा जा रहा है। प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान भी मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की ओर से कम लोगों ने ही मेहंदी और हल्दी सेरेमनी में शिरकत की है।