अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर से प्यार कर बैठी ये 4 अभिनेत्रियाँ और कर ली शादी !

Summary :

ऐसा बहुत कम देखने को मिला है की कोई अभिनेत्री अपनी फिल्म के डायरेक्टर के साथ ही प्यार करने लगे। आज ऐसी अभिनेत्रियां जो फिल्म डायरेक्टर को ही दिल दे बैठी।

कहावत है प्यार न उम्र देखता है ना जात पात और ये कहीं भी किसी के साथ भी हो सकता है। फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता अभिनेत्री अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। कई बार ये बॉलीवुड जोड़ियां अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती है तो कई बार बेमेल होने की वजह से ट्रोल भी काफी होती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री

आपने ये तो कई बार सुना होगा की फिल्म में काम करते हुए एक एक्टर और एक्ट्रेस एक दुसरे से प्यार करने लगे पर ऐसा बहुत कम देखने को मिला है की कोई अभिनेत्री अपनी फिल्म के डायरेक्टर के साथ ही प्यार करने लगे। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवा रहे है जिन्होंने फिल्म में काम करते हुए अपने डायरेक्टर को ही दिल दे बैठी।

1.कल्कि कोच्लिन

बॉलीवुड अभिनेत्री

फिल्म एक्ट्रेस कल्कि कोच्लिन बॉलीवुड में काफी समय से है पर उन्हें वो कामयाबी नहीं मिल पायी जिसकी उम्मीद ये लेकर आयी थी। जब कल्कि देव डी फिल्म की शूटिंग कर रही थी उस दौरान फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप और उनका अफेयर हो गया और दोनों ने काफी जल्द शादी भी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा चल नहीं पायी और कुछ सालों में ही दोनों का तलाक भी हो गया।

2.रानी मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेत्री

बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस में शुमार रानी मुखर्जी को अपनी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से प्यार हुआ और लम्बे समय तक एक दुसरे को डेट करने के बाद इन्होने भी शादी कर ली।

3.उदिता गोस्वामी

बॉलीवुड अभिनेत्री

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसस में शुमार उदिता गोस्वामी फिल्म जहर के बाद खूब सुर्ख़ियों में आयी थी और साल 2000 से 2010 के बीच इनका करियर काफी अच्छा रहा। इसी दौरान ये फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी से प्यार कर बैठी और दोनों ने शादी कर ली।

4.सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड अभिनेत्री

फिल्म अंगारे की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की करीबी भी फिल्म डायरेक्टर गोल्डी बहल के साथ काफी बढ़ गयी थी। गोल्डी बहल ने सोनाली को प्रोपोज़ किया और दोनों ने शादी कर ली।

कहीं आप भी कर न बैठे इन 10 वेब सीरीज स्टार्स को देखकर प्यार

Desk Team