अभिषेक बच्चन के करियर में इन दिनों कुछ खास नहीं है। हां, कुछ फिल्मों में वह कैमियो करते जरूर नजर आ जाते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि अभिषेक, शाहिद कपूर की फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। हालांकि इससे पहले भी अभिषेक बच्चन ने शमिताभ, शौकीन्स, नौटंकी साला और झूठा ही सही जैसी कई फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस किया है।
अब शाहिद की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में एक छोटा -सा रोल करते नजर आएंगे। खबरों की माने तो अभिषेक ने फिल्म में इस स्पेशल रोल के लिए सहमति भी दे दी है। बताया जा रहा है कि शाहिद की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू सोशल इशू आम आदमी की कहानी है, जो बिजली के भारी बिल को ठीक करवाने के लिए बिजली कंपनी के चक्कर लगाता है। फिल्म में शाहिद वकील की भूमिका में होंगे।


Download Android App
Download iOS App



