बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में से है जो भले ही अब फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक्टिव नहीं जैसी पहले हुआ करती थी पर इनकी पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं हुई। आज भी लोग इन्हे बेहद पसंद करते है और इनकी फैन फॉलोविंग भी अच्छी खासी है।
काजोल आजकल फ़िल्में काफी कम कर रही है पर बॉलीवुड पार्टीज में अक्सर ये लाइम लाइट में होती है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली काजोल अक्सर पार्टीज को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है।
अपने ड्रेसिंग सेंस और मेन्टेन लुक्स के काजोल हमेशा से तारीफ बटोरती रही है और इन दिनों भी काजोल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीरें हाल ही में संपन्न हुई आकाश अंबानी की शादी के रेसप्शन की है।
आपको बता दें बीते दिनों मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी उनकी दोस्त श्लोका मेहता के साथ हुई है और इस ग्रैंड शादी में देश विदेश की नामी हस्तियों के साथ बॉलीवुड की जानीमानी सेलिब्रिटीज भी शामिल हुई।
शादी के बाद हुई रिसेप्शन पार्टी में भी जमकर जश्न का दौर चला और इस पार्टी में अभिनेत्री काजोल भी पहुंची थी। इस पार्टी में काजोल ने एक बार फिर साबित कर दिया की उम्र सिर्फ एक नंबर है।
इस रिसेप्शन पार्टी में काजोल पेस्टल शेड की थ्रेड वर्क वाली गोल्डन कलर की साड़ी पहने हुए शामिल हुई और इस साड़ी में वो बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही थी। आपको बता दें काजोल 44 साल की हो चुकी है पर उम्र का असर उनपर कहीं नहीं दिखता। कहना गलत नहीं होगा कि इस रिसेप्शन पार्टी में काजोल सबके आकर्षण का केंद्र रही।
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म हेलीकाप्टर ईला में नजर आयी थी। इस साल वो अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वारियर’ मे मुख्य किरदार मे नजर आयेगी। ये फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज़ होगी।


Download Android App
Download iOS App









