बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म पैड मैन को लेकर लगातार इन दिनों प्रोमोशन कर रहे हैं। और वह लगातार इस प्रयास में लगे हुए हैं कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को जागरूक करने की जरूरत है। अक्षय कुमार ने खुद एक प्रोमोशनल इवेंट के समय ईमानदारी से स्वीकारा है कि इस फिल्म की के दौरान उन्हें कितना सोचना पड़ा है।
जब उन्हें पिंक अंडरगार्मेंट मे पैड लगा कर पैंट पहनने वाला सीन करने के लिए कहा गया था तो वह थोड़ी देर तो इसी सोच में पड़ गए थे कि वह यह सीन करेंगे कैसे। इसे अखिर पहना कैसे जाता है लेकिन वह आर बाल्की से सहमत से थे कि यह बहुत जरूरी सीन है जो ना चाहते हुए भी मुझे आखिरकार करना पड़ेगा।
और मुझे इस बात की अब खुशी भी है कि यह सीन मैं ठीक तरीके से निभा पाया हूं। अक्षय ने बताया कि उनकी पैड मैन हिट हो चुकी है। वह ऐसा इसलिए मान रहे हैं, क्योंकि पुरुषों ने इसके बारे में बातचीत शुरू कर दी है।
इसलिए उन्हें अब बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सोच बदली है तो यह बहुत बड़ी और खुशी की बात है।
अक्षय ने बताया कि जब वह गांव में शूट कर रहे थे तो वहां जूनियर पुरूष आर्टिस्ट को जब यह कहा गया कि सैनिटरी पैड हाथ में पकडऩा है तो वह भाग खड़े हुए ।
उन्होंने कहा कि सैनिटरी पैड हाथ में नहीं लेंगे। यह हमारे लिए पाप है। अक्षय ने बताया कि वह इसी सोच को बदलना चाहते है। आगे अक्षय ने कहा कि मेरी वैनिटी के सामने मैंने चार लड़को को इसके बारे में करते सुना तो मुझे इस बात को सुन कर अच्छा लगा कि वह इस बारे में जानना चाहते।
अरुणाचलम, जिन पर यह कहानी आधारित है, उनके बारे में अक्षय ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले खुद पैड पहन कर देखा था। फिर इसे अप्रूव किया था। अक्षय कुमार की फिल्म पैड मैन 25 जनवरी को रिलीज होगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App









