‘TMKOC’ में सालों बाद दिशा वकानी कर सकती है कमबैक, क्या जेठालाल को दोबारा मिलेगा दया का साथ ?

Summary :

सालों पहले जब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दिशा वकानी ने छोड़ा था, तो लोगों का क्रेज भी शो में कम हो गया था, लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी मिलती हुई नजर आ रही है। माना जा रहा है कि दिशा वकानी शो में ‘दयाबेन’ के रूप में ही धमाकेदार कमबैक कर सकती है।

सब चैनल का मोस्ट
पॉपुलर कॉमेडी शो
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों
से दर्शकों के चेहरे पर हंसी और खुशी बिखरेता आ रहा है, लेकिन बीते कुछ समय से शो
से एक के बाद एक गायब होती स्टारकास्ट के काऱण लोगों की इस शो को लेकर दिलचस्पी कम
होती जा रही है। हाल ही में शो में ‘तारक मेहता’ का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा
की शो से एक्जिट ने फैंस को काफी निराश कर दिया, लेकिन सालों पहले जब शो से ‘दयाबेन’ का किरदार शो से गायब हुआ तो लोगों को झटका लग गया था।  

 ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सालों से ‘दयाबेन’ का रोल दिशा वकानी निभा रही थी। इस ऱोल में लोगों ने उन्हें ढेर
सारा प्यार भी दिया। शो में यूं तो कई और किरदार है, लेकिन इस शो के असली जान
दया और जेठा की जोड़ी को ही माना जाता था। उसमें भी ‘दयाबेन’ के किरदार के तो क्या
ही कहने, लेकिन सालों पहले दया और जेठी की ये जोड़ी तब टूट गई जब दिशा वकानी ने शो
से अपने कुछ पर्सनल कारणों की वजह से एक्जिट ले ली । शो में उनके किरदार को लोगों ने खूब मिस किया, लेकिन अब शायद जल्द ही शो में ‘दयाबेन’ के किरदार को लोग देख
पाएंगे।  

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Makers' 'Navratri' Gift For The Fans Is  Bringing Back 'Dayaben', Disha Vakani To Return In A Couple Of Months?

सालों पहले जब दिशा
वकानी ने इस शो को छोड़ा था, तो शो के लिए लोगों का क्रेज भी कम हो गया था, लेकिन
अब उन तमाम फैंस के लिए खुशखबरी मिलती हुई नजर आ रही है। माना जा रहा है कि दिशा
वकानी शो में ‘दयाबेन’ के रूप में ही धमाकेदार कमबैक कर सकती है। इसके साथ ही मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो, नवंबर तक दिशा शो में वापसी कर सकती है। हालांकि मेकर्स की
ओर से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Disha Vakani's husband addresses her return to Taarak Mehta Ka Ooltah  Chashmah: 'Won't be back for good' - Hindustan Times

जबसे दिशा वकानी
ने इस शो को छोड़ा है, तबसे ही शो के मेकर्स उन्हें वापस लाने की पूरी कोशिश कर
रहे हैं
। कई सालों से दिशा को मनाया जा रहा है कि वो शो
में वापस आ जाए, लेकिन मेकर्स की ये मेहनत रंग नहीं ला सकी। हाल ही में
दिशा वकानी के शो में वापसी करने की खबर ने फैंस
को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। फैंस तो यहीं चाहते है कि जल्द से जल्द शो
में ‘दयाबेन’ के किरदार में दिशा वकानी छोटे पर्दे पर नजर आएं।

दिशा वकानी के शो
को छोड़ने के बाद से  खबरें आने लगी थी, कि शो में ‘दयाबेन’ के रोल में अब कोई
दूसरी एक्ट्रेस नजर आ सकती है। इसके लिए कई सारे नामों की चर्चा भी हो रही थी,
लेकिन अब माना तो यहीं जा रहा है कि शो में दया का किरदार कोई रिप्लेस नहीं करेगा
और शो में दिशा वकानी ही कमबैक करेंगी। अब ये खबरे आने के बाद शो का हर एक फैन
मेकर्स की ओर से इस खबरे के कंफर्म होने का इंतजार कर रहा है।

Desk Team