अक्षय कुमार ने बहन के लिए चार्टर फ्लाइट बुक करने की खबरों को बताया FAKE

Summary :

हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर बहन के लिए चार्टर फ्लाइट बुक करने वाली खबर को महज एक अफवाह बताया है।

हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर बहन के लिए चार्टर फ्लाइट बुक करने वाली खबर को महज एक अफवाह बताया है। बता दें कि बीते दिनों एक खरब खबर तेजी से फैल रही थी कि अक्षय कुमार ने अपनी बहन अल्का भाटिया को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मुंबई-दिल्ली की पूरी फ्लाइट को ही बुक करा दिया है। 
मगर आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने इस खबर को खारिज करते हुए इसे गलत करार दिया है। क्योंकि अक्षय ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। इस बात के लिए एक्टर ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि यब खबर शुरू से आखिर तक फेक है, जिसमें कहा जा रहा है कि मैंने बहन और उसके दोनों बच्चों के लिए फ्लाइट बुक की है। इतना ही नहीं वो तो देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद कहीं बाहर नहीं गई है और उसका एक बच्चा है दो नहीं। 

कोरोना वायरस के बीच अक्षय शूटिंग पर लौटे
दरअसल एक्टर अक्षय कुमार एक मात्र पहले ऐसे सितारें हैं कोरोना वायरस संकट के बीच शूटिंग पर  20 लोगों की टीम के साथ वापस लौटे हैं।साथ ही बालकी और अक्की ने एक ऐड शूट किया है। इतना ही नहीं एक्टर ने शूटिंग के वक्त सभी तरह की गाइडलाइन्स का अच्छे से पालन किया है। 
बता दें कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद की स्थिति पर यह विज्ञापन बनाया गया है, जिसमें अक्षय कुमार लोगों को सुरक्षित रहने के टिप्स देते दिख रहे हैं। वैसे अक्षय कुमार पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ ,बीएमसी में तीन करोड़ और CINTAA में 45 लाख रुपये की राशि अब तक दान कर चुकें हैं।  
वैसे खबर यह भी है मेकर्स ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ भी ओटीटी पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। वैसे बताया तो यह भी जा रहा है फिल्म के डिजिटल राइट्स 125 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। वहीं फिल्म 22 मई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अक्षय कुमार के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। 

Desk Team