‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके अली मर्चेंट ने 2 नवंबर को तीसरी शादी कर ली है। अली मर्चेंट की तीसरी शादी की खबर काफी समय से थी और अब परिवार की मौजूदगी में अली ने अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी संग निकाह कर लिया है। 38 साल के अली मर्चेंट ने 2 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंदलीब जैदी से निकाह किया। उसकी तमाम तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि, अली मर्चेंट ने दो शादियां की थीं। पहली उनकी सारा खान से हुई थी, जो दो महीने में टूट गई थी। फिर दूसरी इनकी अनम मर्चेंट से हुई थी और 5 साल बाद उनसे भी अलग हो गए थे।

दोनों दिखे बेहद खूबसूरत
अली और अंदलीब ने अपनी शादी में क्रीम कलर के आउटफिट में ट्विनिंग की थी और उनकी जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी.अली ने क्रीम और गोल्डन कलर की शेरवानी के साथ फूलों का सेहरा पहना था वहीं उनकी दुल्हन अंदलीब ने भी अली से ट्विनिंग करते हुए क्रीम कलर का जोड़ा पहना था. उन्होंने न्यूड लिप्सिटिक और हैवी ज्वैलरी के साथ अपना लुक कंपलीट किया था।

अली मर्चेंट अब 15 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिस्पेशन होस्ट करेंगे. उन्होंने कहा था कि मेरी और अंदलीब की शादी से मैं बहुत खुश हूं. बता दें कि एक्टर ने इससे पहले दो शादियां की थी. पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस सारा से की थी. लेकिन उनकी ये शादी दो महीने भी नहीं चली. इसके बाद अली ने अनम मर्चेंट संग निकाह किया था लेकिन पांच साल बाद ये जोड़ी अलग हो गई थी।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






